स्वस्थ रहने के छोटे-छोटे सटीक तरीके
आधुनिक जीवनशैली में न चाहकर भी व्यक्ति को अपनी दिनचर्या ऐसी बनानी पड़ती है, जो स्वास्थ्य के लिहाज से निश्चित रूप से हानिकारक होती है। लेकिन कठिनाइयों से समझोता कर लेना मनुष्य का स्वभाव नहीं है। कुछ तरीके या उपाय ऐसे अवश्य हैं, जिन्हें अपनी नियमित दिनचर्या में शामिल करके इंसान विपरीत परिस्थितियों में भी काफी हद तक स्वस्थ रह सकता है। ये उपाय कुछ इस प्रकार से हैं...- रात में जल्दी सोएं और सुबह जल्दी उठें।
- 2 से 3 कि.मी. मॉर्निंग वॉक प्रतिदिन करें।
- फिट रहने के लिए योग-ध्यान, सुबह की सैर के साथ जरूरी है।
- जो भी खाएं, शरीर की जरूरतों के हिसाब से खाएं।
- स्वास्थ्य सलाहकारों का मानना है कि पाचन क्रिया सुचारु होनी चाहिए।
- थकान या सुस्ती होने पर लेटकर या बैठकर पीठ संबंधी व्यायाम करने से फायदा होता है।
- हमारा तंत्रिका तंत्र (नर्वस सिस्टम) मस्तिष्क से संचालित होता है, छिटपुट व्यायाम करने से दिमाग सक्रिय व सकारात्मक।
- ढंग से सोचने लगता है जिसका फायदा शरीर को होता है।
- यदि आप दिन भर कुर्सी पर बैठे रहते हैं तो अनुलोम-विलोम लाभदायक होगा।
- सुबह सूर्योदय से पहले खाली पेट प्राणायाम करना भी अच्छा होता है।
- कपालभारती व वज्रासन भी बेहद कारगर उपाय हैं।
No comments:
Post a Comment